पालाकोल से हारे चिरंजीवी, तिरूपति से विजय मिली

चिंरजीवी, जिनकी पार्टी चुनाव प्रभाव छोड़ने में असफल रही, अपने गृह क्षेत्र पश्चिमी गोदावरी की पालाकोल विधानसभा सीट से सफलता हासिल करने में विफल रहे। कांग्रेसी उम्मीदवार बी. उषा रानी ने उन्हें 5000 से अधिक मतों से पराजित किया।

वैसे, उन्होंने रायलसीमा क्षेत्र के चित्तूर जिले की तिरूपति सीट से जीत हासिल करने में कामयाबी हासिल की। उन्होंने कांग्रेस के बी. करुणाकरन रेड्डी को 10,800 से अधिक वोटों से हराया। मंदिरों के इसी शहर में चिरंजीवी ने अपनी पार्टी लांच की थी।

चिरंजीवी का दावा था कि उनकी पार्टी राज्य विधानसभा चुनाव में सामान्य बहुमत जुटाने में सफल रहेगी, जनता ने उनकी पार्टी को नकार दिया। इस चुनाव में उनके बहनोई और प्रसिद्ध प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद भी शिकस्त खा गए।

अरविंद ने अंकापल्ली लोक सभा सीट से किस्मत आजमाई। वह पार्टी के महासचिव भी हैं। एक और प्रमुख पीआरपी नेता टी. देवेंदर गौड़ को भी हार का सामना करना पड़ा। वह मल्काजगिरि लोकसभा क्षेत्र और इब्राहिमपटनम विधान सभा क्षेत्र दोनों जगहों से खड़े थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+