वीरभद्र जीते, वाइको हारे
नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह चुनाव जीत गए हैं जबकि मरूमलारची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एमडीएमके)पार्टी के वाइको तमिलनाडु की विरुद्धनगर सीट से चुनाव हार गए हैं।
हिमाचल के पांच बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र ने अपनी करीबी प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महेश्वर सिंह को 13,976 मतों से हरा दिया। वीरभद्र को 340,973 और महेश्वर सिंह को 326,976 मत मिले। मंडी निर्वाचन क्षेत्र में गत 13 मई को हुए मतदान में करीब 64 प्रतिशत मत पड़े थे।
दूसरी ओर एमडीएमके के वाइको कांग्रेस के मणिक टैगोर से हार गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications