मेनका, अल्वा, वाघेला, पुजारी और अंबरीश हारे

पूर्व केंद्रीय मंत्री वाघेला पंचमहल सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रभातसिंह चौहान ने 2090 मतों से हराया।

कांग्रेस के अंबरीश को भी हार का मुंह देखना पड़ा है। कन्नड़ फिल्म अभिनेता और केंद्रीय मंत्री अंबरीश जनता दल (सेक्युलर) के एन.चेलुवारा स्वामी से 23,677 मतों से पराजित हुए।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अल्वा उत्तरी कन्नड़ सीट से भाजपा के सांसद अनंत कुमार हेगड़े से 22,769 मतों से हार गई हैं। वह वर्ष 2004 में भी उन्हीं से चुनाव हारी थीं।

कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता पुजारी दक्षिण कन्नड़ सीट से भाजपा के नलिन कुमार कटील से 40,420 मतों से चुनाव हार गए हैं।

उत्तर प्रदेश की आवलां सीट से भाजपा प्रत्याशी मेनका समाजवादी पार्टी के धर्मेद्र कश्यप से चुनाव हार गई हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+