कड़ी मेहनत ही मुझे जिताएगी: अजहरुद्दीन
मुरादाबाद में संवाददाताओं से बातचीत में अजहरुद्दीन ने कहा, "पिछले एक महीने के दौरान हमने जीतोड़ मेहनत की है। मुझे उम्मीद है कि मुरादाबाद के लोग मेरे प्रयासों को सराहते हुए मुझे भारी मतों से चुनाव जिताएंगे।"
जब उनसे पूछा गया कि वह बाहरी हैं, क्या जनता उन्हें समर्थन करेगी, तो उन्होंने कहा, "हिंदुस्तानी होने के नाते मैं कहीं से भी चुनाव लड़ सकता हूं। ऐसे में मेरे बाहरी होने का कोई सवाल ही नहीं है।"
अजहर ने कहा कि जीत और हार का फैसला जनता के हाथ में होता है लेकिन मुरादाबाद के लोगों पर उन्हें पूरा भरोसा है कि वे उन्हें भारी मतों से चुनाव जिताएंगे।
लोकसभा चुनाव के पांचवे और अंतिम चरण में राज्य के 14 लोकसभा क्षेत्रों में बुधवार सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। इस चरण में सहारनपुर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, धौरहरा, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, आंवला, खीरी, बदांयू, संभल, अमरोहा और रामपुर संसदीय सीटों पर मत डाले जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications