सोमवार को तीसरा मोर्चा तय करेगा रणनीति
करात ने संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि इस बैठक में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती भी शिरकत करेंगी।
उन्होंने कहा, "एक दूसरे से चर्चा के बाद हमने 18 मई को दिल्ली में बैठक करना तय किया है। इस बैठक में बसपा सहित गैरभाजपा और गैरकांग्रेस दल भाग लेंगे। बैठक में सरकार बनाने को लेकर भविष्य की रणनीति पर चर्चा होगी।"
करात ने कहा कि इससे पहले 16 मई को सभी वामदलों की एक बैठक होगी। इस बैठक के बाद माकपा पोलित ब्यूरो और माकपा केंद्रीय समिति की भी बैठकें होंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications