खुशनुमा रहेगा यह सप्ताहांत
नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। दिल्ली में सुहावने मौसम का दौर इस सप्ताहांत भी जारी रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने का अनुमान है।
सफदरजंग मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "हल्की बूंदाबांदी की वजह से दिल्लीवासी इस सप्ताहांत झुलसाने वाली गर्मी का सामना नहीं करेंगे। मौसम अगले दो दिनों तक खुशनुमा बना रहेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications