फर्श से अर्श तक पहुंचे हैं जैकब जुमा

प्रिटोरिया, 8 मई (आईएएनएस)। प्रिटोरिया की यूनियन बिल्डिंग में शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के तीसरे लोकतांत्रिक राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने जा रहे जैकब जुमा पिछले एक दशक से अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस के उपाध्यक्ष और देश के पूर्व उप राष्ट्रपति हैं।

जुमा 12 अप्रैल 1942 को क्वोजुलु-नटाल प्रांत के इंकांदला में पैदा हुए। उनके पिता की मृत्यु द्वितीय विश्वयुद्ध के अंत में हो गई। इसके बाद उनकी मां ने डरबन में घरेलू नौकरानी का काम आंरभ किया। उन्होंने अपना बचपन जुलुलैंड और डरबन के उपनगरों के बीच बिताया और 15 वर्ष की आयु में अपनी का मां का सहयोग करने के लिए एक कठिन रोजगार पकड़ लिया।

अपने कठिन बचपन के कारण जुमा कोई औपचारिक शिक्षा नहीं हासिल कर पाए। अपने परिवार के एक श्रमिक संघ सदस्य से काफी अधिक प्रभावित जुमा ने कम उम्र में ही राजनीति में प्रवेश किया और वर्ष 1959 में अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस में शामिल हो गए। वह वर्ष 1962 में अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस की सैनिक शाखा में सक्रिय हो गए।

देश छोड़ने के प्रयास में वर्ष 1963 में जुमा और 45 अन्य लोगों को पश्चिमी ट्रांसवाल में पकड़ा गया और सरकार को पलटने के षडयंत्र के अभियोग में 10 वर्ष कैद की सजा सुनाई गई। जुमा ने अपनी सजा रोबिन द्वीप पर काटी।

रिहा होने के बाद जुमा ने नटाल प्रांत में वर्ष 1973 से 1975 तक आतंरिक प्रतिरोध और एएनसी का भूमिगत ढांचा तैयार करने का काम किया।

उन्होंने वर्ष 1975 में दक्षिण अफ्रीका छोड़ दिया और अगले 12 वर्षो तक स्वाजीलैंड और मोजांबिक में सोवेटो विद्रोह के कारण निर्वासित हजारों युवाओं के साथ काम किया।

एएनसी के लिए काम करते हुए वह कई अफ्रीकी देशों में रहे और शीघ्र ही कार्यकर्ता के स्तर से उठकर वर्ष 1977 में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बन गए।

एएनसी पर से फरवरी 1990 में प्रतिबंध हटने के बाद सबसे पहले देश वापस लौटने वाले और वार्ता में शामिल होने वाले कुछ एएनसी नेताओं में जुमा भी थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+