राहुल से हाथ मिलाकर मतदाता भावभिवोर
वासुदेवन (50) सुबह-सुबह अपने पति जगमोहन वासुदेवन के साथ राहुल से मिलने की योजना बनाकर ही मतदान केंद्र पहुंचीं। उन्हें मतदान अधिकारियों को यह समझाने में बहुत मशक्कत करनी पड़ी उन्हें केंद्र के आसपास रहने दिया जाए।
राहुल सफेद कुरता पैजामा पहन कर आए और वोट डालने के बाद उन्होंने वासुदेवन दंपत्ति से बातचीत की। राहुल ने उनके पति से बात की जबकि पूनम से हाथ मिलाया। इस दौरान पूनम की खुशी देखते ही बन रही थी।
पूनम ने आईएएनएस से कहा, "उन्होंने बहुत मजबूती से हाथ मिलाया। पहले मुझे लगता था कि वह अच्छे नेता साबित नहीं होंगे लेकिन वह बहुत गंभीर हैं और उनसे बात करना अच्छा लगता है।"
पूनम ने राहुल से कहा कि वह एक अच्छे प्रधानमंत्री बनेंगे जिसके जवाब में राहुल ने कहा, "देखेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications