वरुण मामले में फंसे लालू यादव

किशनगंज के डीएम ने पुलिस को लालू के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। इस मामले में लालू को गिरफ्तार करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि वरुण गांधी पर आरोप है कि उन्होंने पीलीभीत में एक चुनाव सभा के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिया था। गौरतलब है कि डीएम पदेन जिले का चुनाव अधिकारी भी होता है।
लालू अपने भाषण में कहा था कि यदि वह गृह मंत्री होते तो अल्पसंख्यकों के खिलाफ आग उगलने वाले वरुण गांधी पर रोलर चलाकर उसे नेस्तनाबूद कर देते। उन्होंने कहा कि चाहे इसका अंजाम जो भी होता, उसकी वह तनिक भी परवाह नहीं करते।
गौरतलब है कि इससे पहले उनकी पत्नी राबड़ी देवी की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडी (यू) के प्रदेश अध्यक्ष ललन सिंह के खिलाफ की गई टिप्पणी पर जमकर विवाद हुआ था।
पढिएः लालू का विवादास्पद भाषण


Click it and Unblock the Notifications