कांग्रेस ने ली पापा की जानः संजय

संजय दत्त ने कहा कि पार्टी ने उनके जैसे वरिष्ठ नेता की बात नहीं सुनी और 'शिवसेना नेता संजय निरुपम को पार्टी में शामिल कर लिया। इस घटना से उनके पिता सुनील दत्त बेहद आहत थे जो उनकी मौत का कारण बना।
"एक टीवी चैनल से बातचीत में संजय ने कहा 'निरुपम वही व्यक्ति हैं जिन्होंने शिवसेना में रहते हुए मेरे पिता पर कई आरोप लगाए और उनके खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसी कारण उनकी मौत हुई। सुनील दत्त ने अंतिम सांस लेने के चार दिन पहले मुझे यह जानकारी दी थी।" संजय के अनुसार पिताजी ने मुझसे कहा था 'कांग्रेस ने मुझे मार डाला।"
संजय ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों पर उन्हें जरा भी यकीन नहीं है। बहन प्रिया दत्त के कांग्रेस से जुड़े होने संबंधी प्रश्न पर उन्होंने कहा 'वह उस पार्टी के साथ है जो उसके पिता की मौत का कारण बनी है। यह उसकी पसंद है।"
संजय ने कांग्रेस के एक मंत्री के सहायक पर खुद को धमकाए जाने का भी आरोप लगाया।


Click it and Unblock the Notifications