ओमानवासियों को लुभातीं कश्मीरी पगड़ियां

मस्कट, 22 फरवरी (आईएएनएस)। ओमान में भारत की छाप काफी गहरी है और कश्मीर की पगड़ियों को लेकर ओमानवासियों की दिलचस्पी भी इसी का एक सबूत है।

राजधानी मस्कट में कई कश्मीरी दुकानें हैं। यहां कश्मीर की मशहूर पश्मीना पगड़ियां बिकती हैं और इनके ढेरों खरीददार भी हैं। इनकी खासियत यह है कि ये सिर्फ देखने में ही आकर्षक नहीं होती बल्कि पहनने में भी आरामदेह होती हैं।

कश्मीर के रहने वाले 25 वर्षीय मुनीर अहमद का कहना है, "हमारा कारोबार यहां बहुत अच्छा चल रहा है। यहां ज्यादातर लोग शादी के मौके पर रंगीन पगड़ियों को पंसद करते हैं।"

रशीद ओमान के निवासी हैं और वह एक मंत्रालय में ड्राइवर हैं। वह कहते हैं, "हम पगड़ियों को काम के समय पहनते हैं। इन पश्मीना पगड़ियों की खूबी यह है कि इनके कपड़े कभी सिकुड़ते नहीं हैं। ये बदरंग भी नहीं होती हैं।"

ओमान में कश्मीरी पगड़ियों के अलावा पश्मीना शॉल की भी खूब मांग है। विदेशी महिलाओं को भी यह खूब पसंद है।

बांग्लादेश के दुकानदार कमालुद्दीन का कहना है कि मस्कट में कई दुकानें हैं जो पश्मीना पगड़ियां और शॉल बेच रही हैं और इन सभी पर लोगों की खासी भीड़ जमा होती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+