पाकिस्तान को हर हाल में आतंकी ढांचे को नष्ट करना होगा : भारत
भारत की ओर से यह चेतावनी विदेश सचिव शिवशंकर मेनन व ब्रिटिश विदेश सचिव सर पीटर रिकेट की शुक्रवार को लंदन में आयोजित बैठक के दौरान दी गई।
यह बैठक एक वार्षिक गतिविधि का हिस्सा थी। बैठक में भारत व ब्रिटेन के संबंधों पर संपूर्ण रूप से चर्चा की गई। बताया गया है कि यह बैठक सौहाद्र्रपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि शुक्रवार की बैठक के दौरान ब्रिटिश पक्ष से स्पष्ट तौर पर कहा गया कि भारत पाकिस्तान से हर हाल में सख्त कार्रवाई चाहता है। सबसे पहले मुंबई हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित करने के मामले में और उसके बाद पाकिस्तानी धरती से आतंकी ढांचों को ध्वस्त करने के मामले में।
दोनों अधिकारियों ने न केवल द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत की, बल्कि दोनों देशों के बीच सहयोग के प्रमुख वैश्विक क्षेत्रों पर भी चर्चा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications