धनबल, परिवारवाद युवाओं के राजनीति में प्रवेश में बाधक : राहुल

रामलीला मैदान में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों और अन्य कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि युवा राजनीति में आना चाहते हैं लेकिन वे रास्ता नहीं जानते। जब वे राजनीति में प्रवेश करते हैं तो वे इसे स्वच्छ नहीं पाते। वे राजनीति के बारे में भ्रमित हैं। उनके और राजनीति के बीच एक दीवार है। हम इस दीवार को तोड़ देंगे।

राजनीति में आने वाले युवा आगे बढ़ने के लिए कई समस्याओं का सामना करते हैं। कभी धनबल तो कभी परिवारवाद उनका रास्ता रोक देता है। वे कहते हैं कि वे कार्य करना चाहते हैं लेकिन उनके कार्य को मान्यता नहीं मिलती है। जब तक ये सभी मुद्दे हल नहीं होते युवा शक्ति का उपयोग नहीं किया जा सकता।

राहुल ने कहा कि हमें युवाओं की ऊर्जा का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करना चाहिए लेकिन हमें इसके लिए अपने बंद दरवाजे खोलने होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+