राम मंदिर मुद्दा भाजपा का चुनावी शिगूफा : मायावती
रविवार को एक बयान जारी कर मायावती ने कहा कि चुनाव आते ही भाजपा को राम की याद आती है और पार्टी राम का राग अलापने लगती है। बसपा प्रमुख ने भाजपा के राम मंदिर राग को चुनावी करतब करार देते हुए कहा कि अब जनता इस शिगूफे में फंसने वाली नहीं है।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को नागपुर में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने राम मंदिर का मुद्दा उठाते हुए ऐलान किया था कि अगर केंद्र में भाजपा पूर्ण बहुमत से आई तो पार्टी अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करवाएगी।
बसपा प्रमुख ने भाजपा के साथ-साथ समाजवादी पार्टी(सपा) और कांग्रेस को भी लपेटे में लेते हुए कहा कि तीनों दल एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं।
मायावती ने आरोप लगाया कि बाबरी मस्जिद भाजपा, कांग्रेस और सपा की मिली-जुली साजिश से गिराई गई। बाबरी मस्जिद की शहादत के लिए तीनों दल बराबर के जिम्मेदार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications