कल्याण-सपा रिश्ते पर न बोले कांग्रेस : मुलायम सिंह

लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में मुलायम सिंह ने कहा कि कांग्रेसी कल्याण और सपा के रिश्तों पर टिप्पणी करके लगातार बाबरी विध्वंस का मुद्दा उठा रहे हैं।

कांग्रेस को चेताते हुए मुलायम ने कहा, "मेरे और कल्याण सिंह की नजदीकियों पर कांग्रेसी दखल न दें वर्ना मुझे बाबरी विध्वंस में कांग्रेस की भूमिका उन्हें याद दिलानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बाबरी मुद्दा उठाने का कोई हक नहीं है। "

क्या कल्याण सिंह के लिए वह कांग्रेस से प्रस्तावित गठबंधन तोड़ देंगे। इस सवाल के जवाब में मुलायम ने कहा कि हम कांग्रेस को समर्थन दे रहे हैं और आगे हमारा गठबंधन भी होगा लेकिन कांग्रेस को हमारे अंदरूनी मामलों में बोलने से बचना चाहिए।

सपा सुप्रीमो ने कहा कि जो लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का खात्मा नहीं चाहते हैं वही कल्याण सिंह से मेरी दोस्ती का विरोध कर रहे हैं।

कल्याण सिंह से उनकी दोस्ती पर सपा नेता आजम खान द्वारा जताए जा रहे विरोध पर मुलायम ने कहा, "मैं और आजम खान एक-दूसरे के बहुत करीब हैं। एक मुलाकात के बाद उनके सारे मतभेद दूर हो जाएंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+