समाज को बांटने वाले आतंकवाद से नहीं लड़ सकते : सोनिया (लीड-2)

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार के कार्यकाल के दौरान 'हम आतंकवादी हमलों के वक्त सरकार के साथ खड़े थे लेकिन यही बात भाजपा के बारे में नहीं कही जा सकती। उसने संसद में व्यवधान डाला और आतंकवाद से निपटने के लिए जरूरी महत्वपूर्ण कानूनों के गठन में अड़चनें डाली।'

भाजपा द्वारा एक बार फिर राम मंदिर का मुद्दा उछालने पर उन्होंने कहा, "जो लोग समाज को बांटना चाहते हैं, धर्म के आधार पर ध्रुवीकरण कर रहे हैं और राम के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं वे धर्म के खिलाफ हैं और आतंकवाद से नहीं लड़ सकते।"

रामलीला मैदान में पार्टी के जिला अध्यक्षों और जमीनी कार्यकर्ताओं की एक रैली को संबोधित करते हुए सोनिया ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा, "आतंकवाद एक बड़ी चुनौती है और मैं सीमा पार के लोगों से कहना चाहती हूं कि वे हमारी शांतिप्रियता को कमजोरी समझने की भूल न करें। हमें इससे (आंतकवाद) मजबूती से निपटना होगा।"

चुनावी बिगुल बजाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से आने वाले लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करने के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि चुनाव में युवा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुभव से उनको लाभ मिलेगा।

कार्यकर्ताओं से एकजुटता का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि जब भी पार्टी की पराजय हुई है वह केवल विपक्ष के कारण नहीं हुई है बल्कि आंतरिक विवादों की भी इसमें भूमिका रही है।

उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (नरेगा) को प्रभावी बताते हुए कहा कि यह अपने समय में ऐतिहासिक शुरुआत थी और इसने कमजोर तबकों की हालत सुधारने में मदद की।

उन्होंने कहा, "हमारी आर्थिक नीतियों में आम आदमी का महत्वपूर्ण स्थान होता है। हमने किसानों की बेहतरी, महिलाओं को सशक्त बनाने और कमजोर तबकों के कल्याण के लिए काम किया है।" उन्होंने सर्व शिक्षा अभियान और राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य अभियान की भी सराहना की।

सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की दूरदर्शिता और विवेक की तारीफ करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

गांधी ने कार्यकर्ताओं से कहा, "सबसे पहले मैं आप सबकी ओर से प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देती हूं। हृदय की शल्य चिकित्सा के बाद उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।"

उन्होंने कहा, "मनमोहन सिंह ने दूरदर्शिता और विवेक के साथ हमारी सरकार का नेतृत्व किया है। उन्होंने जिस क्षमता से कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार का नेतृत्व किया है, उसका श्रेय हम सभी को मिला है।"

उन्होंने कहा, "हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं और उनके जल्द से जल्द कार्यालय आने की राह देख रहे हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+