लोकसभा चुनाव के लिए मोदी, जेटली को मिली महत्वपूर्ण भूमिका

भाजपा ने रविवार को विभिन्न राज्यों में चुनाव अभियान और रणनीति के प्रभारी नेताओं के नामों की घोषणा की।

पार्टी के बयान में कहा गया है कि मोदी गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, दमन एवं दीव, दादरा और नगर हवेली के लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी संभालेंगे।

भाजपा के प्रमुख रणनीति विशेषज्ञ माने जाने वाले जेटली को 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, दिल्ली, पंजाब की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एम.वेंकैया नायडू को कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, पांडिचेरी, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह और लक्षद्वीप के चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुषमा स्वराज को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड राज्यों का प्रभारी बनाया गया है।

शांता कुमार और भगत सिंह कोश्यारी को जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा, वी.सतीश को उड़ीसा और सुदान सिंह को राजस्थान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एस.एस. अहलूवालिया, हरेंद्र प्रताप और चंद्रशेखर को क्रमश: असम, उत्तरपूर्व और सिक्किम के चुनाव का प्रभार सौंपा गया है। भाजपा ने कहा कि अहलूवालिया पश्चिम बंगाल राज्य के भी प्रभारी होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+