शाहजहांपुर में 2 बच्चियों के ट्रक से कुचले जाने से तनाव
आक्रोशित भीड़ ने शाहजहांपुर-हरदोई मार्ग जाम कर रखा है। उग्र भीड़ ने ट्रक में जमकर तोड़फोड़ की। इसके अलावा भीड़ ने कई अन्य वाहनों पर भी पथराव किया। प्रदर्शन करने वालों में समाजवादी पार्टी (सपा) के स्थानीय विधायक मिथिलेश कुमार भी शामिल हैं। शहर के अंदर की तरफ जाने वाली सड़कों पर भी भीड़ ने जाम लगाया है।
जिले के रामचंद्र मिशन थाना-प्रभारी रामेंद्र सिंह ने आईएएनएस को बताया कि अब स्थिति नियंत्रण में है। लोगों से बातचीत कर जाम खुलवाने की कोशिश की जा रही है। इलाके में फैले तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
सिंह ने बताया कि हादसा शहर के मोहना रेती के पास हुआ। एक ट्रक ने सड़क पर पैदल जा रही दो बच्चियों को कुचल दिया। दुर्गा (11 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुमन (12 वर्ष) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications