मध्य प्रदेश में सपा में बगावत तेज, 22 ने पार्टी छोड़ी

हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में सपा को मिली करारी हार के लिए कई नेता टिकट वितरण में हुई गड़बड़ी और राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा की गई प्रदेश की उपेक्षा को जिम्मेदार बताया रहे हैं। साथ ही चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश के विधायक दीप नारायण सिंह यादव को मध्य प्रदेश का अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी नेताओं का असंतोष उभरकर सामने आने लगा है।

समाजवादी पार्टी की युवजन सभा के प्रदेशाध्यक्ष दामोदर सिंह यादव सहित 22 वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों ने रविवार को मुलायम सिंह यादव के नाम पत्र लिखकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। सामूहिक पत्रकार वार्ता में सपा नेताओं ने कहा है कि उन्होंने जमीनी स्तर पर मेहनत करके प्रदेश में पार्टी को खड़ा किया था, मगर तीसरी ताकत बन चुकी पार्टी को ही राष्ट्रीय नेतृत्व ने नेस्तनाबूत कर दिया है। उनका आरोप है कि विधानसभा चुनाव में जिन स्थानों पर उम्मीदवार को 10 हजार तक वोट मिले वहां बड़े नेता प्रचार के लिए नहीं गए जबकि 500 वोट जहां मिले हैं वहां नेताओं ने सारी ताकत लगा दी।

जिन नेताओं ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दिया है उनमें पूर्व प्रदेश महासचिव क़े आऱ यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष टीकाराम नरवरिया, प्रदेश सचिव यदुनाथ सिंह यादव, राम प्रताप यादव, दशरथ यादव व आऱ एस़ यादव, देवास के शहर अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह सेंगर, उमरिया के जिलाध्यक्ष वी़ एऩ यादव के अलावा युवजन सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रितेश गुप्ता आदि शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+