झारखंड में नक्सलियों की गिरफ्तारी में मददगार ग्रामीणों को इनाम का प्रस्ताव
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि इसका प्रस्ताव राजभवन में मंजूरी के लिए भेजा गया है। राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी के इस महीने के अंत तक प्रस्ताव को मंजूरी देने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि इनामी राशि की घोषणा के संबंध में गांवों में पोस्टर लगाए जाएंगे। सूचना देने वाले ग्रामीणों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। इनाम की रकम ग्रामीणों के बैंक खातों में जमा करवाई जाएगी।
नक्सलवादियों की श्रेणी की अनुसार इनाम की रकम 50,000 रुपये से 12 लाख रुपये तक होगी।
विशेष एरिया कमांडर को गिरफ्तार करवाने वाले को 12 लाख रुपये, राज्य कमांडर के बारे में जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपये और जोनल कमांडर तथा अतिक्ति जोनल कमांडर को पकड़वाने वालों को 80 हजार और 70 हजार रुपये दिए जाएंगे।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि नक्सलवादियों के खिलाफ ग्रामीणों को सक्रिय करने के लिए आंध्र प्रदेश के तरीके को अपनाने का फैसला किया गया है।
उल्लेखनीय है कि राज्य के 24 में से 18 जिले नक्सलवाद से प्रभावित हैं। पिछले आठ वर्षो में नक्सलवादी हिंसा से राज्य में 1,450 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications