सोनिया ने कार्यकर्ताओं से कहा, कलह से बचें (लीड-1)

उन्होंने कहा कि चुनाव में युवा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुभव से उनको लाभ मिलेगा।

यहां रामलीला मैदान में पार्टी के जिला अध्यक्षों और जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की एक रैली को संबोधित करते हुए सोनिया ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा, "आतंकवाद एक बड़ी चुनौती है और मैं सीमापार के लोगों से कहना चाहती हूं कि वे हमारी शांतिप्रियता को कमजोरी समझने की भूल न करें। हमें इसे (आंतकवाद) से मजबूती से निपटना होगा।"

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार के कार्यकाल के दौरान 'हम आतंकवादी हमलों के वक्त सरकार के साथ खड़े थे लेकिन यही चीज भाजपा के बारे में नहीं कही जा सकती। उसने संसद में व्यवधान डाला और आतंकवाद से निपटने के लिए जरूरी महत्वपूर्ण कानूनों में अड़चने डाली।'

भाजपा द्वारा एक बार फिर राम मंदिर का मुद्दा उछालने पर उन्होंने कहा, "जो लोग समाज को बांटना चाहते हैं, धर्म के आधार पर ध्रुवीकरण कर रहे हैं और राम के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं वे धर्म के खिलाफ हैं और आतंकवाद से नहीं लड़ सकते।"

कार्यकर्ताओं से एकजुटता का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि जब भी पार्टी की पराजय हुई है वह केवल विपक्ष के कारण नहीं हुई है बल्कि आंतरिक विवादों की भी इसमें भूमिका रही है।

उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (नरेगा) को प्रभावी बताते हुए कहा कि यह अपने समय में ऐतिहासिक शुरुआत थी और इसने कमजोर तबकों की हालत सुधारने में मदद की।

उन्होंने कहा, "हमारी आर्थिक नीतियों में आम आदमी का महत्वपूर्ण स्थान होता है। हमने किसानों की बेहतरी, महिलाओं को सशक्त बनाने और कमजोर तबकों के कल्याण के लिए काम किया है।" उन्होंने सर्व शिक्षा अभियान और राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य अभियान की भी सराहना की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+