आस्ट्रेलिया में जंगल में लगी आग में मृतकों की संख्या 65 हुई (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार बुधवार को लगी आग में मरने वालों का यह आंकड़ा सन 1983 में लगी ऐसी ही एक आग में मरने वालों की संख्या (43) को पार कर गया है।
आस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कारपोरेशन के मुताबिक इस दौरान राज्य में 640 घर नष्ट हो गए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक किंगलेक में छह, किंगलेक पश्चिम में छह, और सेंट एंड्रज व वानडॉंग में चार-चार लोगों के शव मिले हैं। ये सभी इलाके मेलबर्न के पश्चिम में स्थित हैं।
इससे पहले द आस्ट्रेलियन एसोसिएटेड प्रेस ने जानकारी दी थी कि कैलीग्नी के गिप्पस्लैंड कस्बे में चार, ऊपरी कैलीग्नी में एक, हैजलवुड में तीन और जीरालांग में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
रिपोर्ट में विक्टोरिया के पुलिस आयुक्त क्रिस्टीन निक्सॉन के हवाले से कहा, "हम दुखपूर्वक और मौतों का अनुमान लगा रहे हैं।"
प्रधानमंत्री केविन रुड ने राज्य प्रशासन के अधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा करते हुए राज्य और केंद्र सरकार की ओर से पीड़ितों के लिए 65 लाख अमेरिकी डॉलर की आपातकालीन सहायता की घोषणा की।
रुड ने कहा, "यह विक्टोरिया के लिए भयावह त्रासदी है लेकिन साथ-साथ यह पूरे देश के लिए भयंकर त्रासदी है।"
रविवार को विक्टोरिया में 20 से अधिक इलाकों में आग लगी हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications