उड़ीसा में नन बलात्कार कांड में एक और गिरफ्तार
जांच अधिकारी डी.के. मोहंती ने रविवार को कंधमाल से आईएएनएस को बताया, "सैनपाड़ा गांव के जयबन दिगल को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या 11 हो गई है।"
अधिकारी ने बताया कि निकट भविष्य में चार-पांच और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।
उल्लेखनीय है कि गत 24 अगस्त को 29 वर्षीय एक नन के साथ एक उन्मांदी भीड़ ने बलात्कार किया था। दो दिन बाद उसने पुलिस में इसकी रिपोर्ट लिखाई थी।
न्यायालय के आदेशों के बावजूद नन कंधमाल में आयोजित पहचान परेड में शामिल होने की इच्छुक नहीं थी और उसने उड़ीसा उच्च न्यायालय में मामला कटक स्थानांतरित करने का आवेदन दिया था।
उच्च न्यायालय के आदेश पर पहचान परेड भुवनेश्वर से 30 किलोमीटर दूर स्थित चौद्वार जेल में आयोजित की गई। जहां पीड़िता ने गिरफ्तार किए गए 10 लोगों में से दो की शिनाख्त की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications