ए.क्यू.खान की भावी भूमिका पर आश्वस्त होना चाहते हैं ओबामा

वाशिगटन, 7 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा पाकिस्तान से आश्वासन चाहते हैं कि रिहा किए गए वैज्ञानिक ए.कूय.खान भविष्य में परमाणु सामग्री की तस्करी जैसी गतिविधियों में शरीक नहीं होंगे।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स ने शुक्रवार को कहा, "राष्ट्रपति और सरकार इस बात का आश्वासन चाहते हैं कि डा. खान ऐसी किसी गतिविधि में शरीक नहीं होंगे जिनकी वजह से पहले उन्हें नजरबंद होना पड़ा था।"

पाकिस्तान में परमाणु बम का जनक समझे जाने वाले खान को ईरान, उत्तर कोरिया और लीबिया को परमाणु हथियार संबंधी जानकारियां बेचने के कारण पांच वर्ष तक नजरबंद रखने के बाद शुक्रवार को रिहा किया गया।

गिब्स ने कहा, "हमें रिहाई की खबर पता चली है लेकिन अभी तक सरकार की ओर से जानकारी नहीं मिली है। जाहिर है कि राष्ट्रपति कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि परमाणु प्रसार उनकी चिंता का मुख्य विषय है।"

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने भी खान की रिहाई पर खेद जाहिर किया है। विदेशी मामलों से संबद्ध समिति के अध्यक्ष हावर्ड बर्मन ने कहा है कि इस घटनाक्रम से पाकिस्तान को मिलने वाली सहायता पर असर पड़ेगा।

सीआईए के प्रवक्ता जार्ज लिटिल ने खान को "इतिहास का सबसे खतरनाक परमाणु हथियार प्रसारक करार दिया है और उनके तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त किए जाने को खुफिया तंत्र की कामयाबी करार दिया था।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+