आडवाणी को धमकी मामले में उप्र में साइबर कैफे पर छापा
इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) व उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंक निरोधी दस्ते (एटीएस) ने शारिक मसूद नामक व्यक्ति द्वारा मऊ जिले के प्यारेपुर में संचालित किए जा रहे साइबर कैफे पर छापा मारा।
एटीएस सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, "मसूद के साइबर कैफे के एक कंप्यूटर में इंटरनेट प्रोटोकाल एड्रेस बंद अवस्था में पाया गया। वहां उपस्थित कागजातों की छानबीन में 130 नाम दर्ज पाए गए।"
फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है, लेकिन पुलिस ने एक लैपटाप व कुछ कागजात जब्त कर लिए हैं।
वाराणसी एटीएस के क्षेत्र अधिकारी एल.के. सिंह ने आईएएनएस को बताया, "एक वरिष्ठ नेता को दी गई धमकी के सिलसिले में एक दल मऊ भेजा गया था, लेकिन वहां क्या हुआ, उसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।"
भाजपा के एक सूत्र ने कहा कि आडवाणी की वेबसाइट पर उन्हें जान से मारने की दी गई धमकी की सूचना केंद्र सरकार को दे दी गई है। धमकी देने वाले ने अपने को हरकत-उल-मुजाहिदीन का सदस्य होने का दावा किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications