प्लास्टिक बैग के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने पर विचार : धूमल

नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य में प्लास्टिक कैरी बैग के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है। यह जानकारी मुख्यमंत्री प्रो़ प्रेम कुमार धूमल ने शनिवार को नई दिल्ली में द एनर्जी एण्ड रिसोर्स इन्टीच्यूट 'टेरी' द्वारा 'दिल्ली सतत् विकास सम्मेलन-2009' के अवसर पर दी।

धूमल ने कहा कि राज्य में ग्रीन हाउस गैस रिसाव (जी़ एच. ज़ी) को कम करने के लिए पॉलीथीन कचरे को सीमेंट भट्ठे में इर्ंधन के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश के लिए पर्यावरण मास्टर प्लान तैयार कर रही है, ताकि ग्रीन हाउस गैस रिसाव से उत्पन्न स्थिति से कारगर तरीके से निपटा जा सके तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए उचित दिशा-निर्देश भी तैयार किये जा सकें।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार देश के अन्य प्रदेशों के साथ मिलकर जलवायु परिवर्तन से जुड़े मुद्दों पर गहन चर्चा के लिए शिमला में 'स्टेटस ऑफ ग्लेशियर्स' सेमिनार का आयोजन करेगी।

उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं एवं बजट प्रक्रिया में 'हरित गणना' के लिए उपकरण एवं नियमावलियां तैयार करने के लिए प्रणाली विकसित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में रेल तथा रोप-वे नेटवर्क का विस्तार करने की योजना बनाई गई है ताकि सड़क यातायात से होने वाले जी़ एच. जी. प्रवाह एवं प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+