बीबीसी के प्रस्तोता ने गोर्डन ब्राउन से माफी मांगी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बीबीसी टीवी के प्रात: प्रसारित होने वाले कार्यक्रम टॉप गियर के प्रस्तोता जर्मी क्लार्कसन ने सिडनी में पत्रकारों अर्थव्यवस्था के बारे में चर्चा करते हुए गोर्डन को 'एक आंख वाला स्कॉटिश मूर्ख' करार दिया था। ब्राउन ने किशोरावस्था में ही अपनी एक आंख की रोशनी गंवा दी थी।
क्लार्कसन ने शुक्रवार को कहा कि चर्चा के दौरान अचानक उनके मुंह से कुछ ऐसी बात निकल गई जिसका संबंध प्रधानमंत्री के शारीरिक रंग-रूप से था। उन्होंने कहा, "मैं इसके लिए क्षमाप्रार्थी हूं।"
बीबीसी ने कहा है कि क्लार्कसन के माफी मांग लेने के मद्देनजर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। हालांकि सामाजिक संगठनों ने इस टिप्पणी की तीखी निंदा करते हुए इसे अक्षम्य करार दिया है।
उधर ब्राउन के कार्यालय ने कहा है कि क्लार्कसन आर्थिक परिस्थितियों की अपने स्तर पर व्याख्या करने के लिए स्वतंत्र हैं।
57 वर्षीय ब्राउन ने 16 वर्ष की आयु में रग्बी के एक मैच के दौरान चोट लगने की वजह से अपनी एक आंख की रोशनी खो दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications