गैर-राज्यीय ताकतों के मंसूबे सफल नहीं होने देंगे : जरदारी (लीड-1)

समाचार चैनल 'डान' ने शनिवार को जरदारी के हवाले से कहा कि मुंबई हमले के लिए गैर राज्यीय ताकतें जिम्मेदार हैं और वे अपना एजेंडा लागू करने के साथ ही भारत और पाकिस्तान की विदेश नीति को भी निर्धारित करना चाहती हैं, जिसकी अनुमति नहीं दी जाएगी।

जरदारी ने उत्तर पश्चिम सीमा प्रांत की राजधानी पेशावर में शुक्रवार रात एक समारोह में यह बात कही। समारोह में कई प्रांतीय मंत्री और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी उपस्थित थे।

इधर भारत ने शनिवार को फिर पाकिस्तान से मुंबई हमले की जांच के संबंध में किए गए वादे को पूरा करने को कहा। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार जांच रिपोर्ट को संभवत: आज देर शाम प्रधानमंत्री गिलानी के हवाले किया जाएगा।

विदेश राज्यमंत्री आनंद शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि सभी को मालूम है कि मुंबई पर हमले में कौन संगठन शामिल था। पाकिस्तान को अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के अपने वादे को पूरा करना चाहिए।

शर्मा ने कहा कि एक राष्ट्र राज्य के रूप में अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुसार पाकिस्तान को अपनी जिम्मेदारियां निभानी चाहिए। इसमें टालमटोल से पाकिस्तान की साख को और नुकसान होगा।

मुंबई हमलों के संबंध में पाकिस्तान की जांच रिपोर्ट का वहां के आंतरिक मंत्रालय द्वारा समीक्षा किए जाने के समाचारों के बीच शर्मा ने यह टिप्पणी की है। यह रिपोर्ट अब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी को भेजी जाने वाली है। इसे पाकिस्तान में भारतीय राजदूत सत्यव्रत पाल को सौंपे जाने की संभावना है।

विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने भी शनिवार को कहा कि मुंबई हमले के संबंध में पाकिस्तान को भेजे गए दस्तावेजों पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं हासिल हुई है और भारत को अब भी पाक के जवाब का इंतजार है।

मुखर्जी ने संवाददाताओं से कहा, "मुझे अब तक इस्लामाबाद से कोई आधिकारिक सूचना नहीं हासिल हुई है।"

मुखर्जी ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के शुक्रवार को मुंबई हमले की जांच रिपोर्ट के सोमवार या मंगलवार तक सार्वजनिक किए जाने के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यह कहा।

मुखर्जी ने कहा कि जब तक राजनयिक माध्यम से भारत को सूचना नहीं भेज दी जाती तब तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री या किसी भी अधिकारी का ऐसा बयान देना लापरवाही है, उनको ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

कोलकाता रेलवे स्टेशन पर मुर्शिदाबाद एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद मुखर्जी ने संवाददाताओं से कहा कि जब तक मुझे कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिल जाती, मेरे लिए इस पर टिप्पणी करना कठिन है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+