कादिर खान का परमाणु तंत्र सफलतापूर्वक नष्ट : पाकिस्तान (लीड-1)

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने संवाददाताओं से कहा कि हमने सफलतापूर्वक उनके तंत्र को समाप्त कर दिया है। आज पाकिस्तान के वैज्ञानिक क्षेत्र के किसी भी संवेदनशील स्थान तक उनकी पहुंच नहीं है।

कुरैशी ने कहा, "ए.क्यू खान इतिहास हैं।"

उधर मीडिया ने कहा कि परमाणु हथियार संबंधी सूचनाओं को बेचने के दोषी वैज्ञानिक अब्दुल कादिर खान की नजरबंदी से रिहाई के इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के फैसले के गुप्त रखने के बावजूद उनकी रिहाई सशर्त हो सकती है।

उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सरदार मुहम्मद असलम ने शुक्रवार को अपने चैंबर में सुनवाई के बाद अपने एक पóो के आदेश में कहा कि याचिकाकर्ता अब्दुल कादिर खान को मुक्त नागरिक घोषित किया जाता है और दोनों पक्षों के आग्रह पर मामले से जुड़े फैसले और अन्य जानकारियों को मीडिया या अन्य किसी तरह सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।

समाचार पत्र 'डॉन' ने शनिवार को कहा कि सरकार ने एक अनुबंध के तहत अब्दुल कादिर खान की रिहाई की शर्तो को निर्धारित किया और उनके वकील ने शुरूआती हिचकिचाहट के बाद इनको मान लिया।

विश्लेषकों का मानना है कि इस निर्णय के बाद भी खान को सीमित स्वतंत्रता ही मिलेगी। अखबार के अनुसार उच्च न्यायालय के फैसले के बाद भी खान के आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी और खुफिया अधिकारी सभी स्थानों पर तैनात थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+