भारत परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध के लिए तैयार : नारायणन

म्यूनिख में एक अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए नारायणन ने शुक्रवार को कहा, "यदि यह सम्मेलन परमाणु हथियारों में कमी के साथ ही उनके पूर्ण उन्मूलन का मार्ग प्रशस्त कर सके तो वैश्विक समुदाय के लिए यह एक निर्णायक क्षण होगा।"

"अप्रसार, शस्त्र नियंत्रण व परमाणु हथियारों का भविष्य : क्या शून्य संभव है?" विषय पर चर्चा करते हुए नारायणन ने कहा, "अप्रसार अपने आप में अंतिम बिंदु नहीं हो सकता। इसके साथ प्रभावी परमाणु निशस्त्रीकरण जोड़ा जाना जरूरी है। परमाणु निशस्त्रीकरण व अप्रसार को परस्पर फिर से लागू की जाने वाली प्रक्रिया के रूप में देखा जाना चाहिए। हां, प्रभावी निशस्त्रीकरण निश्चित रूप से सभी देशों की सुरक्षा बढ़ा सकता है।"

नारायणन ने कहा, "आज भी भारत ही मात्र ऐसा देश है जिसने ऐसे परमाणु हथियार समझौते पर बातचीत करने की इच्छा जताई है जो वैश्विक स्तर पर परमाणु हथियारों के निष्पक्ष व प्रामाणिक उन्मूलन का रास्ता साफ करता हो।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+