माता-पिता के प्रति मददगार भी हैं अमेरिकी किशोर : अध्ययन
रोचेस्टर, मिसौरी-कोलंबिया व इलिनोइस-शिकागो युनिवर्सिटीज द्वारा कराए गए अध्ययन में इस बात का परीक्षण किया गया कि किशोर व उनके माता-पिता आपस में एक-दूसरे की मदद को लेकर युवा लोगों की जिम्मेदारियों के बारे में क्या महसूस करते हैं, खासतौर से तब जब मदद के निवेदन निजी इच्छाओं के साथ टकराने लगते हों।
शोधकर्ताओं ने निम्न मध्यम वर्ग से लेकर मध्यम वर्ग के कुल 120 परिवारों व उनके माता-पिता को इसमें शामिल किया। उन्होंने उनसे उन घटनाओं पर प्रतिक्रया व्यक्त करने के लिए कहा, जिसमें माता-पिता या फिर किशोरों ने एक-दूसरे से मदद मांगी थी। फिर उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि ऐसी स्थिति में किसी नायक को क्या करना चाहिए। क्या अपनी निजी इच्छाओं के कारण मदद से इंकार कर देना उचित है या नहीं।
इस अध्ययन में पाया गया कि किशोरों का व्यवहार हमेशा निजी इच्छा या स्वार्थीपन से प्रेरित नहीं होता, बल्कि वे अपने को जिम्मेदार महसूस करते हैं और माता-पिता को मदद करना चाहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications