आरएसएस ने श्रीराम सेना को प्रोत्साहन दिया : विजयन

विजयन ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "मैंने कल ही कहा था कि यह लोग बेहद खतरनाक हैं। हमारी पार्टी के विधायक की बेटी को अगवा किया गया और उसे कई घंटों तक सिर्फ इसलिए अगवा कर लिया गया क्योंकि वह एक मुसलमान लड़के से बात कर रही थी।"

उन्होंने कहा, "वैसे भी कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का शासन है। वह भी ऐसी घटनाओं का समर्थन करती रही है। आरएसएस को इसी प्रकार आगे बढ़ते दिया गया तो इस प्रकार की घटनाएं आम हो जाएंगी। राम सेना को भी उसी ने प्रोत्साहित किया है।"

इस बीच केरल के गृह मंत्री कोडियरी बालाकृष्णन ने इस घटना को 'सोचनीय' करार दिया है। उन्होंने कहा, "मैं कर्नाटक के गृह मंत्री से संपर्क साधने का प्रयास कर रहा हूं। मंगलोर और बेंगलुरू में बड़ी संख्या में मलयाली युवक-युवतियां पढ़ते हैं। हम कर्नाटक सरकार से इन सभी छात्रों की सुरक्षा का आश्वासन चाहते हैं।"

उल्लेखनीय है कि सेंट एलोईसियस कॉलेज की 12 वर्षीय छात्रा श्रुति अपनी सहपाठी के भाई साहिब के साथ मंगलोर जा रही थी। इस दौरान कुछ लोगों ने दोनों को बस से बाहर खींचा और एक ऑटो रिक्शा में लेकर चले गए। कुछ घंटों के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

श्रुति के पिता सी. एच. कुनहांबु माकपा के विधायक हैं। उन्होंने इस घटना के लिए श्रीराम सेना और बजरंग दल को जिम्मेदार ठहराया है। दोनों ही संगठनों ने उनके आरोपों को खारिज कर दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+