केरल के सभी सरकारी हाईस्कूलों को मिलेगा लैपटाप

आईटी एट स्कूल परियोजना के कार्यकारी निदेशक के.अनवर सादात ने यहां शनिवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि देश में इस परियोजना को लागू करने वाला केरल पहला राज्य बन गया है।

उन्होंने कहा, "यह परियोजना केंद्र सरकार द्वारा समर्थित स्कूल में आईसीटी योजना के तहत संचालित की जाती है। परियोजना के तहत प्रत्येक स्कूल को एक लाख रुपये मुहैया कराया जाएगा और राज्य सरकार इसमें 33,000 रुपये का सहयोग करेगी। इसके तहत सभी स्कूलों को इस शिक्षा सत्र में लैपटाप मुहैया कराया जाएगा। परियोजना का सोमवार को यहां उद्घाटन किया जाएगा।"

हर स्कूल को विप्रो मॉडल का लैपटाप मुहैया कराया जाएगा। केल्ट्रॉन द्वारा आमंत्रित की गई निविदा के तहत इस काम के लिए इस कंपनी का चयन किया गया है।

लैपटाप के अतिरिक्त जरूरतमंद स्कूलों को इस परियोजना के तहत 1,300 प्रिंटर, 750 स्कैनर, 400 हैंडीकेम व 400 जनरेटर भी मुहैया कराए जाएंगे।

सादात ने कहा, "इस परियोजना को निजी क्षेत्र के 3,055 स्कूलों में भी विस्तारित किया जाएगा। यह उन स्कूलों के निवेदन पर आधारित होगा और हम उन्हें यथा संभव जल्द से जल्द सुविधा मुहैया कराना चाहेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सविस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+