शेयर समीक्षा : भारतीय शेयर बाजरों के लिए रहा फीका सप्ताह
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सप्ताह के बंद 9424.24 के मुकाबले 1.31 प्रतिशत या 123.38 अंकों की गिरावट के साथ 9300.86 पर बंद हुआ।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक पिछले साप्ताहिक बंद की तुलना में 1.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2843.1 अंकों पर बंद हुआ।
बीएसई का मिडकैप पिछले सप्ताह के बंद की तुलना में 58.67 अंक यानी 1.99 प्रतिशत और स्मॉलकैप सूचकांक 59.81 अंक या 1.79 प्रतिशत गिरकर बंद हुए।
दिल्ली स्थिति देश की चौथी सबसे बड़ी शेयर दलाल कंपनी एसएमसी ग्रुप के प्रमुख जगन्नाधन थुनुगुंटला ने कहा, "मोटे तौर पर बाजार की भावना अपरिवर्तित रही। लोग अब भी आश्वस्त नहीं है कि बाजार किस रास्ते पर जाएगा। ऐसी अनिश्चिता बनी रहेगी। कम से कम आने वाले समय में।"
सोमवार को बाजार ने सप्ताह की शुरुआत गिरावट के साथ की और सेंसेक्स पिछले सप्ताह हासिल बढ़त से करीब आधे अंकों यानी 3.79 फीसदी की गिरावट के साथ 9066.7 अंकों पर बंद हुआ।
इस तरह निफ्टी भी पिछले बंद 2874.8 से 3.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2766.65 अंकों पर बंद हुआ।
मंगलवार को बाजार ने नुकसान की भरपाई करने की कोशिश और सेंसेक्स केवल 0.91 प्रतिशत यानी 82.6 अंकों की बढ़त के साथ 9149.3 अंकों पर बंद हुआ।।
निफ्टी में सोमवार के बंद 2766.65 के मुकाबले 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2783.9 अंकों पर बंद हुआ।
मंगलवार की तरह ही बुधवार को बाजार में मामूली बढ़त दर्ज की गई और सेंसेक्स दिन के उच्चतम स्कोर से फिसलकर 0.57 प्रतिशत यानी 52.55 अंकों की बढ़त के साथ 9201.85 अंकों पर बंद हुआ।
बुधवार को निफ्टी 0.69 प्रतिशत ऊपर 2803.05 अंक पर बंद हुआ, जो मंगलवार की तुलना में 19.15 अंक अधिक था।
गुरुवार को बाजार में फिर गिरावट आई। सेंसेक्स 1.21 प्रतिशत यानी 110.97 अंकों की गिरावट के साथ 9090.88 अंकों पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी पिछले बंद की तुलना में 0.82 प्रतिशत लुढ़ककर 2780.05 अंकों पर बंद हुआ।
शुक्रवार के कारोबार के दौरान बाजार में अधिकांश समय तेजी ने निवेशकों को कुछ राहत पहुंचाई।
सेंसेक्स पिछले बंद की तुलना में 2.31 प्रतिशत या 209.98 अंकों की बढ़त के साथ 9300.86 अंकों पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 2.27 प्रतिशत चढ़कर 2843.1 अंकों पर बंद हुआ।
सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में शामिल ग्रासिम (18.04 प्रतिशत बढ़कर 1413.35), ओएनजीसी (3.47 प्रतिशत बढ़कर 681.05) और रैनबैक्सी (3.76 प्रतिशत चढ़कर 223.80) में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई।
सेंसेक्स में सबसे ज्यादा नुकसान हासिल करने वाले डीएलएफ (22.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 44.10), टाटा मोटर्स (8.05 प्रतिशत की गिरावट 137.60) और एचडीएफसी (8.07 प्रतिशत गिरकर 1,412.70) रहे।
इस सप्ताह एक बार फिर विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बिकवाली करने वाले रहे और पिछले सप्ताह के 7.03 करोड़ डॉलर की तुलना में 4.04 करोड़ डॉलर की बिकवाली की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications