सत्यम के राजू बंधुओं को मिला जेल में विशेष दर्जा

एक स्थानीय अदालत की ओर से शुक्रवार को जारी आदेश के बाद राजू बंधुओं को विशेष श्रेणी के कैदियों का दर्जा मिलेगा।

हैदराबाद के जिला कलेक्टर ने प्रमाणित किया है कि राजू बंधु एक विशेष जीवन शैली के आदी हैं। इसी के आधार पर शुक्रवार को दोनों भाइयों को विशेष कैदी का दर्जा देने का आदेश जारी किया।

छठे अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट डी.रामकृष्ण ने राजू बंधुओं को विशेष कैदी का दर्जा देने संबंधी याचिका पर 16 जनवरी को अपना फैसला सुरक्षित रखा था। राजू के वकील ने आंध्र प्रदेश जेल नियमों के नियम 370 के तहत उनके लिए विशेष कैदी के दर्जे की मांग करते हुए कहा कि समाज में राजू बंधुओं का ऊंचा स्थान है और उनकी एक निश्चित जीवन शैली है।

अभियोजन पक्ष ने इसका विरोध करते हुए कहा कि गरीब लोगों की कीमत पर पैसा बनाने वाले लोग ऐसे विशेषाधिकारों के योग्य नहीं हैं।

विशेष कैदी का दर्जा मिलने के बाद अब राजू बंधुओं को विशेष कमरा, गद्दे, तकिए,मच्छरदानी, रसोईघर, शौचालय, अखबार, टेलीविजन और अन्य सुविधाओं के साथ ही घर का खाना भी उपलब्ध होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+