मुख्यमंत्री पद के लिए सुशीला हंसदा झामुमो की पसंद
धनबाद में गुरुवार रात झामुमो की कार्यकारी समिति की बैठक में पार्टी ने मुख्यमंत्री पद के लिए हंसदा के नाम पर मुहर लगाई। बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन ने कहा, "यदि राजद ने अन्नपूर्णा देवी के नाम की घोषणा की है तो हम सुशीला हंसदा के नाम की घोषणा करते हैं, जो राज्य की अगली मुख्यमंत्री हो सकती हैं।"
पार्टी सूत्रों के अनुसार सोरेन सरकार के गठन संबंधी मसलों पर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी से चर्चा करने के लिए शुक्रवार या शनिवार को नई दिल्ली जा सकते हैं।
मुख्यमंत्री पद के लिए हंसदा झामुमो की चौथी पसंद हैं। इससे पहले पार्टी ने चंपई सोरेन के नाम की घोषणा की थी लेकिन संप्रग ने झामुमो की पेशकश ठुकरा दी। चंपई के बाद नलिन सोरेन और सलखान सोरेन के नाम की घोषणा की गई थी लेकिन उनके नामों पर भी सहमति नहीं बन पाई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications