ओबामा ने व्हाइट हाउस की कार्य संस्कृति को ज्यादा जीवंत बनाया

अपने पूर्ववर्ती जार्ज बुश के विपरीत ओबामा हद से ज्यादा चुस्ती और सख्ती के खिलाफ हैं। बुश के कार्यकाल में व्हाइट हाउस में सख्त प्रोटोकॉल पर अमल होता था। अदना कर्मचारी से लेकर शीर्ष अधिकारी और खुद बुश इस सख्त प्रोटोकॉल पर अमल करते थे।

जब से 47 वर्षीय ओबामा ने 61 वर्शीय बुश से सत्ता की कमान अपने हाथों में ली है, व्हाइट हाउस और राष्ट्रपति के ओवल कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारी कैजुअल ड्रेस में भी नजर आने लगे हैं। इस बदलाव को विश्लेषक 'ओबामा रंगत', 'सांस्कृतिक झटका' और 'राष्ट्रपति की सहजता' की संज्ञा दे रहे है।

पहले दिन जब ओबामा राष्ट्रपति की हैसियत से अपने कार्यालय पहुंचे तो उनकी और उनके सलाहकारों की तस्वीरें जारी की गईं। ऐसी तस्वीरें विशुद्घतावादियों को पसंद नहीं आईं, पर जनता इसे बदलाव के संकेत के तौर पर ले रही है। अमूमन ऐसे मौके पर राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और चीफ ऑफ स्टाफ पारंपरिक जैकेट में होते हैं, लेकिन ओबामा, उप राष्ट्रपति जो बिडेन और चीफ ऑफ स्टाफ रैम एमैनुअल ने जैकेट नहीं पहन रखे थे। पूर्ववर्ती प्रशासन में इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी।

कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए राष्ट्रपति तक पहुंच पहले से ज्यादा आसान और सहज हो गई है। व्हाइट हाउस के एक पूर्व काउंसिलर डेन बार्टलेट कहते हैं कि पूर्ववर्ती शासन के दौरान हद से ज्यादा सख्ती होती थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+