टेलीफोन के 150 उपभोक्ता वाले गांव में ब्रॉड बैंड सुविधा : सिंधिया
सिंधिया ने बताया कि जब उन्होंने मंत्रालय की कमान संभाली थी तब मध्य प्रदेश में कुल 1500 टावर ही लगे हुए थे जिनकी संख्या बढकर अब चार हजार हो जाएगी। उनकी कोशिश है कि देशवासियों के साथ मध्य प्रदेश के उपभोक्ताओं को भी संचार की बेहतर सुविधा मिले। आने वाले समय में देश में एक लाख ई- गुमटी स्थापित किए जाने की योजना है जिनमें से मध्यप्रदेश में दो हजार गुमटी होंगी।
इस मौके पर शहरी विकास राज्य मंत्री अजय माकन ने शिवपुरी की पेयजल योजना के लिए 60 करोड़ रुपये मंजूर करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार राज्य को हर संभव मदद देने की कोशिश कर रही है, मगर राज्य सरकार है कि वह केन्द्र की मदद का उपयोग नहीं कर पा रही है।
माकन का आरोप है कि पिछले चार सालों में मध्य प्रदेश सरकार को शहरी विकास के लिए इतनी राशि मंजूर की गई है जितनी पहले कभी नहीं की गई। हालत यह है कि ग्वालियर की काउन्टर मैग्नेट सिटी के लिए वे पैसा देने को तैयार हैं मगर यहां से कोई योजना ही नहीं भेज रहा है।
मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डी़ पुरंदेश्वरी ने शिवपुरी में साढ़े 12 करोड़ की लागत से पॉलीटेक्निक कॉलेज स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ग्वालियर चंबल क्षेत्र में शैक्षणिक विकास के लिए केन्द्र की ओर से हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications