महिला आयोग ने मंगलोर हमले पर अपने सदस्य की रिपोर्ट खारिज की
आयोग की अध्यक्ष गिरिजा व्यास ने कहा कि रिपोर्ट में तीन महत्वपूर्ण बिंदु नदारद हैं। इसमें एक भी सामाजिक कार्यकर्ता या स्थानीय वकील को शामिल नहीं किया गया, हमले की शिकार किसी भी महिला से संपर्क नहीं किया गया, इसमें बार मालिक को जारी किए गए लाइसेंस पर ध्यान केंद्रित किया गया, जोकि जांच का हिस्सा ही नहीं था।
व्यास ने यहां पत्रकारों को बताया, "रिपोर्ट में जांच दल द्वारा पीड़ितों से मिलने के लिए की गई कोशिशों का कोई जिक्र नहीं है। उनके बारे में सिर्फ इतना लिखा हुआ है कि वे सभी मंगलोर से चले गए थे।"
व्यास ने कहा, "ऐसी स्थिति में आयोग इस रिपोर्ट को स्वीकार नहीं कर सकता।"
व्यास ने कहा कि आयोग इस मामले के लिए एक दूसरी जांच समिति गठित करने वाली थी। लेकिन मंत्रालय ने संयुक्त सचिव किरण चड्ढा की अध्यक्षता में एक समिति पहले ही गठित कर दी गई, जिसने शुक्रवार को महिला व बाल विकास मंत्री रेणुका चौधरी को अपनी रिपोर्ट भी सौंप दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications