सत्यम के नए चेयरमैन बने किरण कार्णिक (लीड-1)
ज्ञात हो कि कार्णिक अभी तक सरकार द्वारा नियुक्त सत्यम के निदेशक मंडल के सदस्य थे।
कंपनी मामलों के मंत्री गुप्ता ने भरोसा दिलाया कि इस घोटाले में शामिल आरोपी जल्द ही कटघरे के पीछे होंगे।
गुप्ता ने यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में बताया, "जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है। निश्चित रूप से इसका परिणाम सामने आएगा। कॉरपोरेट सेक्टर के हित के लिए यह जरूरी है। इस मामले की जांच पूरी तरह निष्पक्ष होगी।"
गुप्ता ने यह बताने से इंकार कर दिया कि चेयरमैन के पद पर कार्णिक को किसने नामित किया, बोर्ड ने या सरकार ने।
गुप्ता ने कहा, "इससे आप सबको क्या फर्क पड़ने वाला है। कृपया मामले को उलझाएं नहीं।"
गुप्ता ने कहा कि मामले की जांच कर रहे गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) ने सत्यम से संबंध रखने वाली अन्य 325 कंपनियों व 25 व्यक्तियों को अपने दायरे में ले लिया है।
गुप्ता ने कहा, "एसएफआईओ इन सभी व्यक्तियों व सभी कंपनियों के बीच के संबंधों की जांच करेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications