फोर्ड के छंटनी के निर्णय से कर्मचारी नाराज
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कंपनी ने यह भी कहा कि गंभीर आर्थिक हालात के मद्देनजर वह इस वर्ष के वेतन की समीक्षा करेगी। इस घोषणा से नाराज ट्रेड यूनियनों ने कहा कि अगर इस योजना पर आगे काम हुआ तो वे अपनी ओर से कार्रवाई कर सकते हैं।
फोर्ड के ब्रिटेन में 12,900 कर्मचारी हैं। कंपनी ने कहा कि 'अप्रत्याशित परिस्थितियों' की वजह से उसे इस वर्ष के लिए घोषित 5.2 फीसदी की वेतन वृद्धि के फैसले की भी समीक्षा करनी होगी।
उधर, युनाइटेड ट्रेड यूनियन ने इस योजना को पूरी तरह अस्वीकार्य बताते हुए फोर्ड से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा है।
यूनियन ने कहा, "फोर्ड कारोबारी ईमानदारी में एक पायदान और नीचे उतर गई है। एक ओर जहां उनके मुख्य कार्यकारी अच्छा वेतन ले रहे हैं और अकेले यूरोप में वर्ष 2007/2008 में उसका लाभ 1.06 अरब डॉलर है, वे कठिन वैश्विक परिस्थितियों का इस्तेमाल कर्मचारियों की छंटनी करने के लिए कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि इसका भुगतान वे कर्मचारी करें जिन्होंने उन्हें इतना लाभ अर्जित करने लायक बनाया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications