मध्य प्रदेश में सर्वशिक्षा अभियान 'संघ' कार्यकर्ताओं के हवाले : कांग्रेस

सामी ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, "रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री सड़क योजना, सर्वशिक्षा अभियान सहित केन्द्र सरकार द्वारा संचालित अन्य योजनाओं के लिए राज्य सरकार को लगातार राशि का आवंटन किया जा रहा है, मगर पिछले दिनों जब मैंने बुंदेलखंड का दौरा किया गया तो इन योजनाओं में हो रही गड़बड़ी की बात खुलकर सामने आई।"

उन्होंने आरोप लगाया कि सर्वशिक्षा अभियान में तो प्रदेश सरकार ने संघ के लोगों को नियुक्त कर दिया है। इसका सीधा आशय है कि भाजपा सरकार संघ की विचारधारा को आगे बढाने में लगी हुई है।

सामी ने प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी के साथ शुक्रवार को कांग्रेस के जिला अध्यक्षों और विधानसभा चुनाव में पराजित हुए उम्मीदवारों की एक बैठक ली। बैठक के बाद सामी ने बताया, "मध्यप्रदेश के लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा इसी माह कर दी जाएगी। 10 फरवरी को प्रदेश चुनाव समिति की बैठक बुलाई गई है जिसमें हर लोकसभा क्षेत्र से संभावित तीन-तीन दावेदारों का एक पैनल बनाकर केन्द्रीय चुनाव समिति को भेजा जाएगा।"

उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों की जल्दी घोषणा होने से चुनाव प्रचार रफ्तार पकड़ लेगा और इसका लाभ मिलना तय है। इस मौके पर मौजूद पचौरी ने कांग्रेस की आगामी रणनीति का खुलासा करते हुए कहा कि 16 फरवरी को प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर बिजली कटौती, कर्ज माफी न होने, छठवें वेतन आयोग का लाभ राज्य सरकार के कर्मचारियों को न मिलने सहित अन्य मुद्दों को लेकर धरना दिया जाएगा।

प्रदेश सरकार द्वारा बिजली संकट के लिए केन्द्र सरकार को जिम्मेदार ठहराए जाने के सवाल पर पचौरी ने कहा कि वर्ष 2003 से कहीं ज्यादा सुविधाएं प्रदेश को इस समय केंद्र से मिल रही हैं, खामी प्रदेश की है और दोष केन्द्र सरकार पर मढ़ा जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश हित के मामले में उनकी पार्टी हमेशा आगे रही है और रहेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+