पोस्टकार्ड पर 14 लाख बार लिखा प्रेमिका का नाम
रांची के रहने वाले किशोर कुमार गाबा आज से 20 वर्ष पहले किसी को अपना दिल दे बैठे। लेकिन प्रेमिका के सामने शादी का प्रस्ताव करने की हिम्मत वह नहीं जुटा सके। लड़की का परिवार आर्थिक दृष्टि से संपन्न था।
बाद में गाबा ने एक दूसरी लड़की से शादी कर ली और उनके दो बेटियां हुईं। लेकिन उन्होंने अपनी पहली प्रेमिका का नाम पोस्टकार्ड पर एक करोड़ बार लिखने का निश्यच किया।
गाबा ने आईएएनएस को बताया, "मैं अपनी पत्नी व बेटियों से प्यार करता हूं। मेरा परिवार ही मेरी जिंदगी है। लेकिन अपने पहले प्रेम की स्मृतियों को ताजा बनाए रखने, शादी का प्रस्ताव न कर पाने की खुद को सजा देने और अन्य प्रेमियों को एक सीख देने के लिए मैं अपनी प्रेमिका का नाम लिखता हूं।"
गाबा के अनुसार पोस्टकार्ड पर प्रेमिका का नाम लिखने के लिए वह प्रति दिन एक घंटे का समय देते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications