बर्फबारी से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद
श्रीनगर, 6 फरवरी (आईएएनएस)। कश्मीर में पीर पंजाल पर्वत श्रंखला में हुई भारी बर्फबारी की वजह से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद हो गया है।
जम्मू-कश्मीर यातायात विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "गुरुवार शाम से जारी बर्फबारी की वजह से जवाहर सुरंग में फिसलन जैसी स्थिति पैदा हो गई। इसी वजह से राजमार्ग पर यातयात बंद कर दिया गया।"
राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बर्फ को हटाने का काम अभी चल रहा है। श्रीनगर और अन्य जिला मुख्यालयों के बीच यातायात बहाल कर दिया गया है।
कश्मीर घाटी में बर्फबारी की वजह से बिजली की आपूर्ति भी बाधित हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार तक मौसम में सुधार हो सकता है।
कश्मीर के मंडलायुक्त मसूद समून ने कहा, "जरूरी सेवाओं जैसे पेट्रोल, गैस और केरोसिन और खाद्य पदार्थो का पर्याप्त भंडार है। प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications