भारत-पाक संबंधों में कश्मीर की महत्वपूर्ण भूमिका : गिलानी
इस्लामाबाद में गुरुवार को कश्मीर मसले पर आयोजित एक कार्यक्रम में गिलानी ने कहा कि कानून मंत्रालय की हरी झंडी मिलने के बाद पाकिस्तान मुंबई हमलों की जांच को सार्वजनिक करेगा। उन्होंने कहा, "कानून मंत्रालय से अंतिम राय मिलने के बाद ही पाकिस्तान इस संबंध में विश्व समुदाय और भारत को विश्वास में लेगा।"
पाकिस्तानी समाचार पत्र 'द न्यूज' के अनुसार गिलानी ने कहा है कि पाकिस्तान खुद आतंकवाद का शिकार है और वह आतंकवादी गतिविधियों के लिए अपनी जमीन के इस्तेमाल की अनुमति नहीं देगा।
गिलानी ने कहा कि कश्मीर मसले का समाधान न केवल क्षेत्रीय शांति के लिए बल्कि वैश्विक शांति के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कश्मीर मसले पर वैश्विक ताकतों ने एक बार चिंता जताई है और इसके जल्द समाधान की अपील की है।
गिलानी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान को संयुक्त रूप से आतंकवाद का मुकाबला करना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications