आवास से कामकाज कर रहे हैं प्रधानमंत्री (लीड-1)

प्रधानमंत्री के निजी चिकित्सक डाक्टर के.एस. रेड्डी ने आईएएनएस को बताया, "प्रधानमंत्री कुछ आगंतुकों से मुलाकात कर रहे हैं और वह महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं, साथ ही वह कुछ काम भी कर रहे हैं। दरअसल उन्हें जितना काम करने की सलाह दी गई है वे उससे कहीं ज्यादा काम कर रहे हैं।"

प्रधानमंत्री के सात रेसकोर्स स्थित आवास पर उनसे मुलाकात करने वालों में परिजनों के अलावा अधिकांश वरिष्ठ सरकारी अधिकारी हैं।

76 वर्षीय मनमोहन सिंह की गत 24 जनवरी को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स में हृदय की बाइ पास सर्जरी की गई थी।

रेड्डी ने कहा, "आदर्श स्थिति यह होती कि प्रधानमंत्री सर्जरी के दो सप्ताह बाद ही मुलाकातियों से मिलते तब तक उनके टांके खुल जाते। वह चार सप्ताह बाद काम करने लायक और छह सप्ताह बाद सामान्य कामकाज और यात्रा कर सकेंगे।"

रेड्डी ने बताया कि प्रधानमंत्री को सामान्य शाकाहारी भोजन दाल, रोटी दही दिया जा रहा है। वह काफी प्रसन्नचित हैं।

उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में डा.रमाकांत पांडा के नेतृत्व में 11 चिकित्सकों की एक टीम ने प्रधानमंत्री की बाइपास सर्जरी की थी। उन्हें एक फरवरी को एम्स से छुट्टी दी गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+