Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिरला टॉयर्स की उड़ीसा इकाई तीसरी बार बंद

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि गत तीन महीनों में यह तीसरा मौका है जब कंपनी अस्थाई तौर पर काम बंद करेगी। इकाई ने दिसम्बर में 15 दिन और जनवरी में 13 दिन तक काम बंद रखा था। गत एक फरवरी को यहां दोबारा उत्पादन शुरू हुआ था।

संयंत्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर आईएएनएस को बताया, "बाजार में सुधार के कोई चिन्ह दिखाई नहीं दे रहे हैं। संयंत्र 16 फरवरी से एक बार फिर बंद हो जाएगा। आगामी एक मार्च से दोबारा उत्पादन शुरू होगा। हमने पहले ही सभी कर्मचारी संगठनों और स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी दे दी है।" अधिकारी ने बताया कि कर्मचारियों को काम बंद रहने की अवधि का भुगतान नहीं किया जाएगा।

यहां से 200 किलोमीटर दक्षिण में बालासोर जिले में स्थित इस इकाई में लगभग 2,200 लोग काम करते हैं और यहां वाहनों के टायरों, ट्यूब और फ्लैप्स का निर्माण किया जाता है। इकाई में व्यावसायिक उत्पादन मार्च 1992 में शुरू हुआ था।

कंपनी के मुताबिक इकाई की सालाना 15 लाख टायरों, ट्यूब और फ्लैप्स के उत्पादन की क्षमता है। एक अनुमान के मुताबिक इसके उत्पादन का 30 फीसदी हिस्सा 43 देशों को निर्यात किया जाता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+