चुनाव आयोग ने की चुनावी तैयारियों की समीक्षा
आयोग ने सभी राज्यों व केंद्र शासित राज्यों के निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पार्टियों के मतदान अभिकर्ताओं की मदद से लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची को परिस्कृत कर लें।
आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा के के लिए बुलाई गई एक बैठक में चुनाव आयोग ने राज्य के निर्वाचन अधिकारियों से जल्द से जल्द मतदाता परिचय पत्र तैयार कर उसे वितरित करने का निर्देश दिया।
आयोग ने एक बयान में कहा, "मतदाता सूची में सुधार के लिए चुनाव आयोग हाल में राजनीतिक पार्टियों के मतदान अभिकर्ताओं का सहयोग लिया था। आयोग के इस ताजा कदम की ओर निर्वाचन अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया गया।"
आयोग ने निर्वाचन अधिकारियों से कहा है कि वे राजनीतिक पार्टियों से कहे कि वे 16 फरवरी तक अपने मतदान अभिकर्ता नियुक्त कर दें।
आयोग ने चुनाव प्रबंधन के अन्य मुद्दों की भी समीक्षा की। इसमें मतदान कर्मियों की उपलब्धता, उनका प्रशिक्षण, पर्यवेक्षक प्रबंधन व सतत बंदोबस्त जैसे मुद्दे शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications