वाजपेयी के स्वास्थ्य में सुधार, जांच रिपोर्ट सामान्य (लीड-1)
सांस लेने में तकलीफ के बाद 85 वर्षीय वाजपेयी को मंगलवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती करवाया गया था।
इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और संसद में लंबे समय तक उनके सहयोगी रहे लालकृष्ण आडवाणी ने गुरुवार दोपहर एम्स जाकर वाजपेयी के स्वास्थ्य की जानकरी ली। आडवाणी के अन्य कई नेता भी वाजपेयी का कुशल क्षेम जानने एम्स पहुंचे।
एम्स के चिकित्सा अधीक्षक डी.के. शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "आडवाणी समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने वाजपेयी के स्वास्थ्य की जानकारी ली।"
अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार वाजपेयी की सभी चिकित्सीय जांच के परिणाम सामान्य हैं। शर्मा ने बताया, "वाजपेयी की स्थिति सामान्य है। उन्हें बुखार नहीं है और उनके श्वसन प्रक्रिया में संक्रमण नहीं है। वे अभी भी आईसीयू में ही रहेंगे। आईसीयू से बाहर ले जाने के बारे में अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। यह फैसला डाक्टरों का दल लेगा जो लगातार उनकी निगरानी कर रहा है।"
चिकित्सकों की एक टीम वाजपेयी के स्वास्थ्य पर लागातर निगरानी रख रही है, जिसका नेतृत्व उनके निजी चिकित्सक रणदीप गुलेरिया कर रहे हैं।
शर्मा ने कहा, "वाजपेयी को मधुमेह और उच्च रक्तचाप नहीं है। उनके रक्त, यकृत और गुर्दे की जांच के परिणाम सामान्य आए हैं।" चिकित्सकों के अनुसार वाजपेयी अस्पताल में कुछ और दिनों तक रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications