आर्थिक पैकेज चाहने वाले बैंकों के अधिकारियों का वेतन सीमा तय (लीड-1)
वाशिंगटन, 5 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी सरकार द्वारा संकटग्रस्त वित्तीय संस्थाओं को और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के अनुमानों के बीच राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इन कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों का वेतन 5,00,000 वेतन सालान तक सीमित करने की घोषणा की है।
ओबामा ने बुधवार को व्हाइट हाउस में इस संबंध में घोषणा करते हुए कहा, "हम संघीय सहायता के बदले कुछ संयम बरतने की मांग कर रहे हैं।"
कारपोरेट प्रशासन के कुछ विशेषज्ञों ने कहा है कि नए नियमों के तहत अधिकारियों को शेयर धारकों के प्रति अधिक जिम्मेदार होना पड़ेगा लेकिन कुछ अन्य लोगों का यह भी कहना है कि इससे ओबामा प्रशासन और कारोबारी जगत के बीच तनाव बढ़ सकता है।
ओबामा ने कहा, "हम सभी को जिम्मेदारी उठानी चाहिए और इसमें बड़ी वित्तीय संस्थाओं के वे अधिकारी भी शामिल हैं जो संकट के समय जनता के पास मदद के लिए जा पहुंचे थे।"
पिछले दिनों कुछ कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों द्वारा भारी बोनस लिए जाने पर टिप्पणी करते हुए ओबामा ने कहा कि यह शर्मनाक और गैर जिम्मेदारी की इंतिहा है।
ओबामा ने कहा, "लोगों को सफलता के लिए पुरस्कृत किया जाना चाहिए लेकिन अधिकारियों को असफलता के लिए ईनाम नहीं दिया जाना चाहिए खासकर तब जबकि यह ईनाम करदाताओं के पैसे से आ रहा हो।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications